logo

निकाय चुनाव : धनबाद वार्ड 44 में हुलासो देवी की जीत, 5155 वोट से दर्ज की बड़ी बढ़त

DHN0111.jpg

धनबाद 
धनबाद नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 44 का परिणाम स्पष्ट हो गया है। हुलासो देवी ने 5155 वोट हासिल कर प्रचंड जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही वार्ड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जश्न मनाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
हुलासो देवी ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे वार्ड 44 की जनता की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करती रहेंगी।


उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सरकारी कागजात नहीं मिल पाने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में जो दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें भी जल्द दूर करने की पहल होगी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विकास कार्यों को गति देने की बात उन्होंने दोहराई।
चुनाव में रेनू केशरी दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 1336 वोट मिले। हुलासो देवी ने कहा कि जीत-हार लोकतंत्र का हिस्सा है और वार्ड के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस जीत के बाद वार्ड 44 की जनता ने हुलासो देवी से विकास की नई उम्मीदें जताई हैं।


 

Tags - Drinking Water Crisis Solution Government Documents Access Local Development Agenda Urban Body Election Update