logo

रांची के सहजानंद चौक के पास कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, कई दुकानें खाक

fire18.jpg

रांची 
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड पर स्थित सहजानंद चौक के पास एक व्यावसायिक भवन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। अग्निशमन कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी है, ताकि किसी तरह की बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।


पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात को सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट गए थे। रविवार तड़के अचानक एक दुकान में आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। नुकसान का सही आंकलन आग पूरी तरह बुझने और मलबा हटाने के बाद ही हो सकेगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest