logo

स्वास्थ्य विभाग ने किया था सरयू पर केस, थाना प्रभारी ने व्हाइटनर से मिटाया नाम, कोर्ट ने कहा फिर से जोड़िये नाम

WhatsApp_Image_2023-06-30_at_6_04_55_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सरयू राय के बीच का विवाद एक बार फिर ताजा हो गया है। सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाया था की उन्होंने गैरकानूनी तरीके से अपने ही लोगों को प्रोत्साहन राशि का लाभ पहुंचाया था। जिसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराइ थी। इसी कड़ी में बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में कोरोना काल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और उनके सहयोगी द्वारा प्रोत्साहन राशि लिये जाने के मामले में नया खुलासा किया है। स्वास्थ्य विभाग ने डोरंडा थाना में सरयू राय और अज्ञात के खिलाफ डॉक्यूमेंट चोरी कर प्रेस वार्ता करने का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर दर्ज कराया था। उस एफआईआर में थाना प्रभारी ने सरयू राय का नाम मुख्य अभियुक्त से व्हाइटनर लगा कर मिटा दिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की आपत्ति के बाद रांची सिविल कोर्ट ने सरयू राय का नाम फिर से अभियुक्त के तौर पर जोड़ने का आदेश दिया है। अब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ने राज्य के डीजीपी से थाना प्रभारी डोरंडा और केस आइओ की संलिप्ता जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N