logo

रामदास सोरेन की हालत कैसी है? डॉ इरफान अंसारी ने दी स्वास्थ्य की जानकारी और की दुआ

irfaan01231.jpg

रांची/नई दिल्ली 

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। वे फिलहाल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि शनिवार सुबह बाथरूम में गिरने के बाद रामदास सोरेन को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिससे उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट जम गया। वर्तमान में वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं, लेकिन स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केसब महतो कमलेश, सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और कुणाल सारंगी सहित कई नेता अस्पताल पहुँचे। सभी ने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में जाकर मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व विधायक कुणाल सारंगी भी मौजूद थे।
इरफान अंसारी ने कहा, "गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र शब्दों ने मन को शांति दी और आत्मा को ऊर्जा मिली। वाहेगुरु जी से यही अरदास है कि मंत्री महोदय जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में जुटें।" पूरे झारखंड में रामदास सोरेन की सलामती के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest