logo

मानसून सत्र : बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सदन स्थगित, शिल्पी बोलीं- भाजपा आदिवासी महिलाओं का कर रही है अपमान 

ेपगतजग4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। सदन के बाहर और अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बीजेपी के नेता कहते है बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, बच्चा पैदा कर रहे हैं। ये आदिवासी महिलाओं का अपमान है. इसके लिए इन्हें क्षमा मांगनी होगी। जारी हंगामे के कारण स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने सदन कल साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

झारखण्ड का अस्तित्व मिटाना चाहती है भाजपा 

बीजेपी पर झारखंड का विभाजन करने का आरोप प्रदीप यादव ने लगाया। उनका इशारा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर था। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के अस्तित्व को भाजपा मिटाना चाहती है। जम्मू कश्मीर को भी इनलोगों ने बांटने की कोशिश की। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।