logo

JSSC-CGL की परीक्षा से पहले होटल में छापेमारी, 93 लाख कैश बरामद; ATS और आयकर विभाग जांच में जुड़ी 

CASH10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू में JSSC-CGL की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को होटलों में चेकिंग की गयी थी। इसमें 2 लोगों के पास से करीब 93 लाख कैश बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों की हिरासत में ले लिया और आयकर विभाग को सूचना दी गयी। अब इस कैश बरामदगी मामले में ATS ने भी जांच शुरू कर दी है। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों की JSSC-CGL में गड़बड़ी करने की आशंका जताई जा रही है, जल्द ही कई खुलासे हो सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेदिनीनगर थाना की पुलिस ने होटल और लॉज में जांच अभियान चलाया था। जांच के दौरान मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र में स्थित एक होटल से दो व्यक्तियों के पास से छह अलग-अलग बंडल से करीब 93 लाख कैश बरामद किया गया। सभी बंडलों को 2 अलग-अलग बैगों में रखा गया था। इसके बाद पलामू पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग और ATS टीम को दी। टीम देर रात को मेदिनीनगर पहुंची। इसके बाद नोटों की गिनती की गयी और उसे सील कर दिया गया। 

वहीं हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति नें अपने नाम सदन यादव और नीतीश कुमार बताए हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पैसे सोना कारोबार से जुड़े हैं। दोनों यह पैसे वाराणसी से पलामू किसी को देने के लिए लाए थे। बरामद पैसों का CGL परीक्षा से कोई कनेक्शन नहीं है। मामले में SSP राकेश कुमार ने बताया की प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि मामला टैक्स से जुड़ा हुआ है। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है।


 

Tags - JSSC-CGL चेकिंग कैश बरामद आयकर विभाग ATS Checking cash recovered Income Tax Department