logo

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई कार; एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई कार; एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम:  
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रही कार की टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग हादसे का शिकार हो गए।

छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। सभी छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे। इसी दौरान हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार और ट्रेलर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags - West Singhbhum Accident Hatgamharia News Tatanagar Car Crash Jharkhand Road Accident Chaibasa Crime News Jharkhand News