logo

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 मजदूरों की मौत

ुद्प.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले नगरउंटारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 75 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है। घायल और मृतक सभी एक ही गांव के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। 


सड़क हादसे के शिकार सभी लोग नगरउंटारी थाना क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले हैं। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में दुद्धी महुली गांव के बिमलेश कुमार कनौजिया (42 वर्ष), अरुण भुइयां (30 वर्ष), बिकेश भुइयां (20 वर्ष), राजा कुमार (21 वर्ष) और राजकुमार भुइयां (53 वर्ष) शामिल है। 
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। सभी अगली सुबह शुक्रवार को नगरउंटारी रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने वाले थे। इसी क्रम में नेशनल हाईवे 75 पर पाल्हे में पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कुछ दूर जाकर गिरा। 

घायल और मृतक सभी एक ही गांव के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों में सीरिया टोंगर, राम प्रसाद राम 35 वर्ष, छोटू लाला भुइयां 35 वर्ष, उमेश भुइयां 35 वर्ष, राकेश भुइयां 36, मेराज अंसारी 27 वर्ष और संजय भुइयां शामिल हैं। 

Tags - Garhwa News Garhwa News Garhwa Latest News Garhwa Daily News Jharkhand Garhwa