logo

रांची बुंडू में पिकअप पलटी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

BUNDU1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बुंडू इलाके में गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन बुंडू टॉल प्लाजा के कुछ दूरी पर पलट गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मौत की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे कई लोग अचेत अवस्था में पड़े दिख रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे के कारण बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना स्थल से गुजर रहे राजेश्वर ने बताया कि उन्होंने तीन से चार लोगों को अचेत हालत में देखा, जिनकी मौत हो चुकी प्रतीत हो रही थी। पिकअप वाहन भी सड़क किनारे पलटा हुआ मिला। पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।