साहिबगंज
साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गोड्डा जिला पुलिस बल के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसा इतना गंभीर था कि राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा निवासी हृदय सरकार की मौके पर ही मौत हो गई। हृदय सरकार वर्तमान में गोड्डा जिला पुलिस बल में कार्यरत थे। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
