logo

गिरिडीह : बगोदर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

ACCIDENT_BAGODAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झरी पुल के पास शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।"
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को गंभीर हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।



 

Tags - Latest giridih news Giridih Updates Accident in Giridih latest Giridih News latest News Jharkhand Updates latest Accident news Accident Updates Latest Updates latest updates in Hindi latest updates in Jharkhand