द फॉलोअप, रांची
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न तथा अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भेंट की और कहा कि यह मुलाकात मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं पारस्परिक सौहार्द की सुंदर अभिव्यक्ति भी है । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष अपनी धर्मपत्नी के साथ विगत दो दिनों से राँची प्रवास पर थे।
