logo

गृहमंत्री अमित शाह 20 सितंबर को आयेंगे भोगनाडीह, संथाल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे 

amit_shah0111.jpg

रांची 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह में होंगे। इस क्रम में वे साहिबगंज जिले से 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत करेंगे। शाह इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मिली खबर के मुताबिक गृहमंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
गृहमंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में 3:00 बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वे झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।

बीजेपी के अन्य नेताओं का कार्यक्रम 
•    20 सितंबर को अमित शाह आएंगे झारखंड
•    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 22 सितबंर को झारखंड आएंगे
•    23 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड आएंगी 

•    28 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे
•    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को झारखंड आएंगे
•    24 सितंबर को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आएंगे
•    24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सीएंम विष्णुदेव साय आएंगे

 


 

Tags - Home Minister  Amit Shah Bhognadih  Jharkhand News News Jharkhand