द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी मैदान में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा जिस स्थान पर भगत सिंह का भारत का सबसे बड़ा प्रतिमा लगने वाला है, उसी स्थान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि सरदार भगत सिंह जी ने अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया एवं सेंटर एसेंबली में बम विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ बुलंदी प्रदान की। 07 अक्टूबर 1930 फांसी की सजा सुना दी गई। 23 मार्च 1931 को शाम 7 बजे तीनों राष्ट्रभक्तों को फांसी पर लटका दिया फांसी पर जाते समय वे तीनों मस्ती से गा रहे थे। मेरा रंग दे बसंती चोला, मेरा रंग दे, मेरा रंग दे बसंती चोला माई रंग दे बसंती चोला। मौके पर दिलीप गुप्ता, मिथिलेश सिंह, जेपी यादव, नितिन घोष, सुनिल साहू, प्रीति सिन्हा जयसवाल, चंदा तिवारी, शैलेंद्र यादव, पवन मुरारका, आर्यन मेहता, विजय तिर्की, विनय सिंह, रोहित यादव, निखिल गुप्ता व विकास साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT