logo

रांची के जी डी गोयनका स्कूल में होली मिलन समारोह, रंग, उल्लास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भरपूर छटा

hbwet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के जी डी गोयनका स्कूल में 28 फरवरी 2026 को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक आमंत्रित थे। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय के निदेशक मदन सिंह और उपनिदेशक अमन सिंह ने विद्यालय कर्मियों के साथ मिलकर रंगोत्सव का आनंद लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुनील कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि होली भाईचारे और खुशियों का त्योहार है, जहां इंसान सब कुछ भूलकर हर्ष के रंगों में सराबोर हो जाता है।

कार्यक्रम में स्वागत नृत्य के पश्चात हास्य कविता प्रस्तुत की गई, जिसने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद अतिथियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच अंत्याक्षरी का आयोजन हुआ, जिसमें सबने भरपूर आनंद लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने मंच पर संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं संगीत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी गीत प्रस्तुत किए। संगीत, नृत्य और उल्लास से भरे इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा रात्रिभोज की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

Tags - GD Goenka School Ranchi Holi 2026 Holi celebration in Ranchi schools Cultural programs GD Goenka School School festival Holi 2026 School activities Ranchi Holi function with teachers and principals Holi festival celebrations in schools