logo

जाति, धर्म के रंग में नहीं बल्कि आपसी भाईचारा के रंग में रंगने का संदेश देता है होली पर्व: मिथिलेश ठाकुर

MTHA0016.jpg

गढ़वा

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार और शनिवार को आयोजित इस समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, गढ़वावासी और अधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन सभी लोग अपने भेदभाव भूलकर प्रेम और एकता के रंग में रंग जाते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस होली से गढ़वावासियों के जीवन में नया रंग, उमंग, सुख, समृद्धि और शांति का संचार हो। उन्होंने कहा कि होली हमें जाति और धर्म की दीवारों को तोड़कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, एसडीओ संजय कुमार, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जितेंद्र सिन्हा, गुरुदत्त, ओमप्रकाश गुप्ता, चंदन जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी मौजूद थे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest