logo

रांची के सांसद संजय सेठ का केंद्रीय मंत्री बनना ऐतिहासिक क्षण- संजीव विजयवर्गीय

SAJAY_SETH.jpeg

रांची 
बीजेपी नेता संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची के सांसद संजय सेठ का केंद्रीय मंत्री बनना ऐतिहासिक क्षण है। विजयवर्गीय ने कहा, रांची लोकसभा चुनाव में जो मेहनत की गई थी, आज वह मेहनत रंग लाई है। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत से संजय सेठ ने लगभग 1,20,000 वोटो से शानदार जीत दर्ज की और पुनः सांसद बने। आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह रांची के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

रांचीवासियों की ओर से बधाई दी 
संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि साथियों के साथ की गई लगातार 3 महीनों की मेहनत सफल हुई। सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में रांची में कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री बनने पर सभी रांचीवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई। कहा, संजय सेठ ने हमेशा अपनी मेहनत और समर्पण से रांची की जनता की सेवा की है। उनका यह नया पद निश्चित रूप से विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। संजीव विजयवर्गीय ने कहा, उनके मंत्री रहते रांची और देश को विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की आशा है। 

केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
संजीव विजयवर्गीय ने कहा, उनका अनुभव और दूरदर्शिता मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कहा, इसके साथ ही, झारखण्ड भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद और आभार, जिन्होंने मुझे रांची लोकसभा का संयोजक का कार्यभार संभालने का अवसर प्रदान किया। यह हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।


 

Tags - Sanjay SethMPBJPJharkhand News