द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी है। इस शोभायात्रा में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हों इसको लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें आमंत्रित किया। बुधवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री महावीर मंडल रांची संचालन समिति और श्री महावीर मंडल महानगर समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। 30 मार्च को रामनवमी की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया।

पुष्प वर्षा कराने का किया आग्रह
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा कराने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को रामनवमी के प्रतीक के रूप में श्री हनुमान जी की मूर्ति भेंट की। इस मौके पर विधायक सीपी सिंह, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल के अलावा श्री महावीर मंडल संचालन समिति के जय सिंह यादव, राजीव रंजन मिश्रा, डॉ. अजीत सहाय, दीपक ओझा, रामधन बर्मन, शंकर साहू, रोशन लाल यादव, राजू यादव, ललित ओझा, सागर कुमार, कैलाश केसरी, अभिनव आनंद, महावीर मंदिर महानगर समिति के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, महामंत्री मुनचुन राय, संयोजक डॉ. दिलीप सोनी और रमेश बाली मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT