जमशेदपुर
प्रशासन और परिजनों के बीच कई घंटों तक चली लंबी वार्ता के बाद आखिरकार हिमांशु सिंह के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ हो गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए, जिसके साथ ही पिछले कुछ समय से चला आ रहा गतिरोध पूरी तरह समाप्त हो गया।
दोषी को नहीं बक्शा जाएगा
बुधवार को कोल्हान डीआईजी, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त, जमशेदपुर और सरायकेला के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कई दौर की बातचीत हुई। वार्ता के दौरान परिजनों ने दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई सहित अपनी विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। लंबी बातचीत के बाद प्रशासन ने परिजनों को लिखित रूप में आवश्यक आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति जता दी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 