द फॉलोअप डेस्क
बोकारो के बसंती मोड़ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरा प्रेमी लगभग 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ कर हंगामा करना शुरू कर दिया। टावर के ऊपर से ही युवक ने खुद पुलिस को फोन कर इस बात की सूचना दी और धमकी दी कि यदि उसकी शादी उसकी प्रेमिका से नहीं कराई गई, तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा। .jpg)
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह यह सिरफिरा प्रेमी मौत की परवाह किए बिना 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ है। युवक के इस जानलेवा कदम और हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।.jpeg)
मौके पर पहुँची पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले इस तनावपूर्ण घटनाक्रम के बाद, पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ युवक को नीचे उतरने पर राजी किया जा सका। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।