logo

ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार क्रेटा कार, चर्च के दो फादरों की मौके पर मौत; 1 गंभीर 

creta1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात डोड़मा आरसी चर्च के दो फादरों की मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक फादर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतनी भयावह थी कि चलती क्रेटा कार सीधे सड़क पर चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी और अंदर ही फंस गई। 
मृतकों की पहचान डोड़मा निवासी फादर सुशील प्रवीण टिडू और बागरटोली निवासी सुनील भेंगरा के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान फादर जॉन्सन भेंगरा के रूप में हुई है, जो असम के एक चर्च में पदस्थापित हैं। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों फादर तोरपा से एक पार्टी में शामिल होकर अपने डोड़मा चर्च लौट रहे थे, इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया। घटना के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जहां मौके पर थाना प्रभारी मुकेश यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news news khunti news khunti khabar road accident news