logo

बहरागोड़ा के गांव में लगेगी हाईमास्ट, MLA समीर मोहंती ने दिया आदेश; कांग्रेस नेत्री ब्यूटी मंडल की मांग पर पहल

SAMIR03210.jpg

रांची 
बरहगोड़ा प्रखंड की पायरी पंचायत अंतर्गत दुलियाकंग गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। गांव के हरि मंडप के पास हाई मास्ट लाइट लगाने का आदेश बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने दिया है। इस संबंध में विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही वहाँ हाई मास्ट लाइट लग जाएगी। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी किये हैं। 
गांव में परंपरा के अनुसार हर महीने बुजुर्ग और समाजजन संकीर्तन का आयोजन करते हैं। लेकिन बार-बार बिजली कटने से अंधेरे में संकीर्तन करने में दिक्कत आती थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हरि मंडप के पास हाई मास्ट लाइट लग जाए तो भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन और भी सुंदर तरीके से हो पाएंगे।


इससे पहले कांग्रेस नेत्री ब्यूटी मंडल ने भी सोशल मीडिया के जरिए गांव की इस मांग को उठाया था। उन्होंने लिखा था कि ग्रामीण चाहते हैं हरि मंडप के पास हाई मास्ट लाइट लगे ताकि संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर रोशनी में हो सकें। अब विधायक के आदेश के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी यह समस्या दूर होगी और हर महीने होने वाले आयोजनों में रोशनी की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest