द फॉलोअप डेस्क
संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण जनसंख्या पर प्रभाव को लेकर डेनियल दानिश की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ इस याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय से पूछा है कि झारखंड के बॉर्डर इलाके से बांग्लादेशी घुसपैठिए कैसे प्रवेश कर रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पैरवी की। वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

ट्राइबल के साथ बनाया जा रहा वैवाहिक संबंध
याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज आदि झारखंड के बॉर्डर इलाके से बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं। इससे इन जिलों में जनसंख्या पर कुप्रभाव पड़ रहा है। इन जिलों में बड़ी संख्या में मदरसा स्थापित किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय ट्राइबल के साथ वैवाहिक संबंध बनाया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT