द फॉलोअप डेस्क
लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बादल चौक से बिंझा होते हुए हाथीगढ़ पीडब्ल्यूडी सड़क तक बायपास सड़क निर्माण की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने पाकुड़ जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। समस्याओं को गंभीरता से सुनने के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू एवं हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी भी उपस्थित थे।
.jpeg)