रांची/दुमका
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने छोटे भाई और दुमका विधानसभा क्षेत्र से विधायक बसंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी याद किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
"दुमका विधानसभा के माननीय विधायक, युवा नेता और मेरे अनुज @BasantSorenMLA को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभाशीष। आज के इस मौके पर बाबा दिशोम गुरुजी सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनके विचार और आदर्श हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।"

मुख्यमंत्री के इस संदेश से न केवल पारिवारिक स्नेह झलकता है, बल्कि यह भी स्पष्ट होता है कि स्वर्गीय दिशोम गुरुजी के आदर्श आज भी सोरेन परिवार की राजनीति और सोच का आधार बने हुए हैं।
बसंत सोरेन झारखंड की राजनीति में एक उभरते हुए युवा चेहरा हैं और पार्टी के भीतर उनकी भूमिका लगातार सशक्त हो रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
