logo

हेमंत सोरेन देंगे पिता को मुखाग्नि, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी 

NEMRA0123.jpg

रामगढ़
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जा रहा है, जिसमें नेमरा गांव के लोग पूरी आस्था और भावनाओं के साथ शामिल हो रहे हैं। गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा और हर आंख में छलकते आंसू, एक युग पुरुष के विदा होने की गवाही दे रहे हैं। आमजन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा है।
पार्थिव शरीर को चिता पर रखने से पहले परंपरानुसार उसकी परिक्रमा कराई गई। जैसे ही चिता पर शिबू सोरेन का शरीर रखा गया, उसी क्षण मूसलाधार बारिश शुरू हो गई—जैसे प्रकृति भी इस विदाई में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हो। बारिश के बावजूद हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए डटे रहे। कुछ ही समय में दिशोम गुरु का अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इस दौरान उनके पुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता को मुखाग्नि देंगे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest