logo

फादर्स डे पर बच्चों के खास सरप्राइज से भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि

मपोसजे.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। मुख्यमंत्री होने के नाते जहां उनके कंधों पर राज्य की जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ है, वहीं एक पिता के रूप में भी वे अपने परिवार और बच्चों के लिए समय निकालते हैं। फादर्स डे पर उनके दोनों बच्चों ने अपने हाथों से एक खास पेंटिंग और संदेश तैयार कर उन्हें उपहार में दिया। इस कलाकृति में गूगल सर्च का एक रचनात्मक चित्र बनाया गया है, जिसमें सवाल पूछा गया है, Who is the Best Father? और उसका जवाब दिखाया गया है, The Best Father is Hemant Soren। खास बात यह है कि इस पेंटिंग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चित्र भी बनाया गया है, जिसने इसे और अधिक आकर्षक और भावनात्मक बना दिया है।


बच्चों के प्यार ने छुआ दिल
इस अनमोल उपहार को साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह है। उन्होंने कहा कि फादर्स डे पर दोनों बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाया गया यह संदेश और आर्ट उनके लिए बेहद कीमती है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब बच्चों की भावनाएं इस रूप में सामने आती हैं, तो मन गर्व, प्रेम और कृतज्ञता से भर उठता है। उन्होंने अपने बच्चों को धन्यवाद देते हुए Thank you, Champs! भी लिखा। उनके इस संदेश ने लोगों को भावुक कर दिया है।
 

Tags - HemantSoren FathersDay Jharkhand Family SocialMedia