logo

शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ

CMHEMANT2.jpg

रांची
झारखंड आंदोलन के महानायक और राज्य निर्माता शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की, जिससे राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा दिशोम शिबू सोरेन का संघर्ष, जीवन और उनके आदर्श सदियों तक लोगों को न्याय, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका जीवन झारखंड के इतिहास का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा दिशोम को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान अमिट है और वे हमेशा झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। जय झारखंड के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री हफ़ीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मौके पर सभी ने दिशोम गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए झारखंड की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest