बोकारो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज बोकारो (Bokaro) पहुंचे, जहां उन्होंने राकेश कुमार सिंह (Rakesh Kumar Singh) (लड्डू जी) की दिवंगत माता स्व. शांति सिंह (Shanti Singh) जी के ब्रह्मभोज संस्कार (Brahm Bhoj Ceremony) कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. शांति सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि (Tribute) दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने राकेश कुमार सिंह एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं (Condolences) प्रकट कीं और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की।
