logo

अर्द्धांगिनी कल्पना संग हेमंत सोरेन ने की साईं दरबार में पूजा अर्चना

अर्द्धांगिनी कल्पना संग हेमंत सोरेन ने की साईं दरबार में पूजा अर्चना

द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अर्द्धांगिनी कल्पना सोरेन के साथ शिरडी में साईं बाबा के दरबार में पूजा अर्चना की। उन्होंने साईं बाबा के चरणों में नमन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। अब मुख्यमंत्री त्र्यंबकेश्वर में भी पूजा अर्चना करेंगे। रात में एक निजी विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के 21 जून को रांची लौटने की संभावना है।

Tags - Hemant Soren Kalpana Soren Sai Baba Shirdi