logo

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां एक-दो दिन तक रहेगीं डॉक्टरों की निगरानी में, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा इलाज

NJKJOKJOJMOM.jpg

रांचीः
बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबियत अचानक ही खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अपडेट यही है कि रूपी सोरेन को एक-दो दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। एक दो दिनों तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि अब चिंता करने की कोई बात नहीं हैं।