द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन का हाल जानने के लिए हिलव्यू अस्पताल पहुंचे, जहां उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम रूपी सोरेन के इलाज में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मां की तबीयत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अधिकांश कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं, 7 अक्टूबर की शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री फिलहाल अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में चिकित्सकों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।
