logo

हेमंत सोरेन की हुई सम्राट चौधरी से मुलाकात, लेकिन नहीं कोई राजनीतिक बात

hs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछा। लेकिन इसके इतर कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। मौका था राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि सह शांति भोज का। इस कार्यक्रम में सम्राट चौधरी भी बांका, बिहार स्थित संजय प्रसाद यादव भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी। संयोग से दोनों नेताओं की वहां मुलाकात हो गयी। हालांकि इसके अलावा राज्य के विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी समेत कई अन्य मंत्री-विधायक और नेता भी श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। संजय प्रसाद यादव और उनके परिजनों से मिल कर सांत्वना दी। 

Tags - Hemant Soren Samrat Chaudhary Minister Sanjay Prasad Yadav condolence meeting peace feast Banka Bihar