द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह के लिए रवाना हो गये हैं। एयरपोर्ट से यह वीडियो निकलकर सामने आ रहा है। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी रवाना हुई हैं। गिरिडीह पहुंचकर मुख्यमंत्री दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। बता दें कि आज तड़के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनका गहरा लगाव था। उनका नाम बहुत तेज तर्रार और बुद्धिजीवी मंत्रियों में शुमार था। आज सुबह निधन की खबर आने के बाद मुख्य़मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि आप हमेशा याद आएंगे भैया। इस खबर का स्वीकार कर पाना मेरे लिए बहुत कठिन है कि आप नहीं रहे। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।
