logo

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत सोरेन, JMM की बैठक आज

कदतग6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोहराय भवन पहुंच गयी हैं। दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोहराय भवन में बैठक शुरू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करना होगा। पार्टी इस विधेयक के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रही है। बैठक में आंदोलन के स्वरूप, कार्यक्रम और संगठन की भूमिका पर चर्चा के साथ झामुमो के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों पर भी मंथन होगा। बैठक के बाद पार्टी की आगे की रणनीति और आंदोलन के कार्यक्रम को लेकर तस्वीर साफ होने की संभावना है।

 

Tags - Hemant Soren Kalpana Soren JMM Jharkhand Mukti Morcha Sohrai Bhawan