द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी, रांची के स्वामी भवेशानंद जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। स्वामी भवेशानंद जी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की ओर से संचालित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की भी जानकारी दी। मुलाकात के दौरान उन्होंने दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गेतलसूद, रांची में 26-27 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कृषि मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि मेले में उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती, पशुपालन, कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी तथा किसानों के लिए बहुत सी बातें सीखने योग्य होंगी। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
