logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया

HEMANT1230.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बाद में परियोजना को बीच में ही बंद कर दिया गया। इस सेंटर में लगभग 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता प्रस्तावित थी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अधूरे पड़े प्रोजेक्ट की उपयोगिता राज्य हित में सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस और व्यावहारिक कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।


निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम राकेश नंदकुलियार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest