द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैदराबाद के लिए रवाना हो गये हैं। जानकारी के अनुसार वह अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए गये हैं। सीएम के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और बहन अंजलि सोेरेन भी हैं। साथ ही कुछ अन्य लोग भी मुख्यमंत्री के साथ गये हैं। दरअसल सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन की तबीयत नासाज रहती है। इस वजह से उनके बेहतर इलाज के लिए सीएम हैदराबाद गये हैं। रूपी सोरेन को इलाज के लिए एआईजी हैदराबाद ले जाया गया है।