logo

गढ़वा से हेमंत सोरेन को विशेष स्नेह, बुनते रहेंगे विकास की कहानी– मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा से हेमंत सोरेन को विशेष स्नेह, बुनते रहेंगे विकास की कहानी– मिथिलेश ठाकुर

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक में गढ़वा की तीन सड़क को मंजूरी मिली है। इसे लेकर पूर्व मंत्री और गढ़वा से विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सरकार को धन्यबाद कहा है। मिथलेश ठाकुर ने कहा है कि कैबिनेट की बैठक में आज गढ़वा को लगभग 200 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति मिली है। ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। मिथिलेश ठाकुर ने लिखा है कि गढ़वा जिले में पिछले चार वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास हुआ तथा अगले वर्षों में विकास के विजन के साथ जो ब्लू प्रिंट तैयार हुआ है वो पूर्णरूप से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच और गढ़वा के प्रति उनके असीम स्नेह का ही परिणाम था।


तीन अति महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण 
गढ़वा जिले की तीन अति महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। आज राज्य कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन तीनों सड़कों के निर्माण पर क़रीब 200 करोड़ की लागत आयेगी। पथ निर्माण विभाग,झारखंड (PWD) के द्वारा इनका निर्माण किया जाएगा। इस सरकार के अपने कार्यकाल को पूरा करने में अभी लगभग दस महीने बाक़ी हैं। आगे भी गढ़वा की विकास गाथा की नई कहानियाँ आप सबको सुनाता रहूंगा। 

  • पथ प्रमंडल गढ़वा अंतर्गत डेंटल मोड़ (NH-75) से हूर चारमुहान होते हुए नावादोहरी (NH-343) तक की 15 किमी सड़क का निर्माण (भूमि अधिग्रहण सहित) क़रीब 98 करोड़ की लागत से किया जाएगा जिससे फ़रठीया, महूपी, मधेया, हूर, नावादोहरी आदि गांव सीधे पीडब्ल्यूडी सड़क से दोनों NH से जुड़ जाएँगे। यह सड़क सात मीटर चौड़ी अर्थात् डबल लेन की होगी। इस पथ के निर्माण होने से एक अतिरिक्त बाईपास की सुविधा भी मिल सकेगी। इसके साथ जुड़े गांवों का सामाजिक-आर्थिक विकास भी हो सकेगा।
  • दूसरी सड़क भी अति महत्वपूर्ण है, जो एक ओर NH-75 तो वहीं दूसरी ओर राज्य राजपथ को जोड़ती है। यह सड़क NH-75 से बिकताम दलेली होते हुए मंझियाँव पीडब्ल्यूडी पथ को जोड़ेगी। लगभग 9 किमी की इस सड़क के निर्माण पर क़रीब 40 करोड़ (भूमि अधिग्रहण सहित) की लागत आएगी। यह सड़क भी डबल लेन (सात मीटर) होगी तथा एक बाईपास का कार्य भी करेगी।
  •  तीसरी सड़क की माँग भी कई वर्षों से नगरउंटारी एवं गरबांध की जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जाता रहा है। यह सड़क नगरउंटारी NH-75 से ग़रबांध होते हुए रोहानिया पीडब्ल्यूडी तक जाएगी। 15.7 किमी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 62 करोड़ की लागत आएगी। यह पथ झारखंड एवम यूपी को जोड़ने वाली एक लिंक का कार्य करेगी। आदिवासी एवं नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र के लिए यह सड़क एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाएगी।

गढ़वा के विकास के विजन हेमंत सोरेन की सोच
मिथिलेश ठाकुर ने लिखा है कि गढ़वा जिले में पिछले चार वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास हुआ तथा अगले वर्षों में विकास के विजन के साथ जो ब्लू प्रिंट तैयार हुआ है वो पूर्णरूप से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच और गढ़वा के प्रति उनके असीम स्नेह का ही परिणाम था। गढ़वा की समस्याओं, यहां के लोगों की तकलीफ़ों को उन्होंने न सिर्फ़ देखा था बल्कि महसूस किया था। आज एक साजिश के तहत उन्हें अपमानित किया गया है, पर जल्द ही सच सामने आएगा। हेमंत सोरेन पुनः हमारे बीच होंगे, झूठ/फ़रेब की बुनियाद लंबी नहीं होती। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\