logo

खूंटी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हादसा, दो मासूम बच्चों की मौत पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

khuti00021.jpg

रांची 
खूंटी जिले के तोरपा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान दो मासूम की जान चली गई। इस पर सीएम हेमंत सोरेन दुख व्यक्त किय है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, खूंटी जिले के तोरपा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद करने वाला है। मरांग बुरु से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। घटना में घायल बच्चों का समुचित इलाज किया जा रहा है। मरांग बुरु से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Tags - Khunti Torpa Jagannath Rath Yatra Hemant Soren Accident