logo

“आज शब्द नहीं हैं मेरे पास…” तृषा के निधन पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- अंतिम जोहार तृषा

“आज शब्द नहीं हैं मेरे पास…” तृषा के निधन पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- अंतिम जोहार तृषा

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “आज मेरे पास शब्द नहीं है। दीपिका जी, रत्नेश जी और परिवार ने हंसती खेलती मासूम ज़िन्दगी को खोया है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दे। अंतिम जोहार तृषा।“

इन शब्दों में व्यक्त की संवेदना 

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा, जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। सोरेन ने आगे कहा, इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


 

Tags - Hemant Soren Trisha Singh Deepika Pandey Singh Jharkhand Condolence