logo

दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, नम आंखें पोछते नजर आये

दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, नम आंखें पोछते नजर आये

रांची 
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन भावुक हो गये। उनकी आंखें नम हो गईं और वे भींगी आंखों को पोछते नजर आये। दरअसल वे मंत्री दीपिका के आवास पर उनकी पुत्री के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा, जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। सोरेन ने आगे कहा, इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Tags - Hemant Soren Deepika Pandey Singh Daughter Death Jamshedpur Accident Jharkhand Politics