द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर हेमंत सोरेन ने लिखा है कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई स्थान नहीं है। राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क और जनमत से दिया जाना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ। लोकतंत्र को हिंसा नहीं, संवाद और सम्मान मजबूत बनाते हैं।
