logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चमोली टनल हादसे पर जताई चिंता, उत्तराखंड सीएम से की बात; हेल्पलाइन नंबर जारी

chap_2_finaleee.jpg

रांची
सीएम हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल के धंसने से झारखंड के खूंटी, गुमला आदि जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर बात की। हेमंत सोरेन ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम


हेमंत सोरेन ने कहा कि बार-बार निर्माणाधीन सुरंगों में हादसों और श्रमिकों के फंसे होने की खबरें मन को व्यथित करती हैं। विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति के सम्मान और पर्यावरणीय संतुलन के साथ। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम हमें बार-बार चेताते हैं।
मुख्यमंत्री ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन अथवा परिचित इस परियोजना में काम करने गए हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार के कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर कृपया जानकारी साझा करें।
राज्य सरकार के कंट्रोल रूम के नंबर :
1.    हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526
2.    हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336427
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tags - Hemant Soren Chamoli Tunnel Jharkhand Workers Uttarakhand Tunnel Accident