द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
बड़गाईं के 8.86 एकड़ जमीन मामले में रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद वकील संजय कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने बताया कि सीएम पर आरोप गठित हो गया है। अदालत में उन्हें मामले में लगाए गए सभी आरोप पढ़कर सुनाए गए, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और वह निर्दोष हैं। बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठित हो चुका है। अब मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे चलेगी। पीएमएल के धारा 3 के तहत आरोप गठन किया गया है। अब आगे की प्रक्रिया सबूतों के आधार पर आगे बढ़ेगी।
