logo

निजी कार्यक्रम से बोकारो पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद

िगीदरग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने निजी कार्यक्रम के सिलसिले में बोकारो पहुंचे। बोकारो एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बोकारो के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी कार्यक्रम से संबंधित था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों को निर्धारित क्षेत्र से बाहर रखा गया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। अपना निजी कार्यक्रम पूरा करने के बाद वे देर शाम रांची के लिए रवाना हो गए। 

Tags - Hemant Soren Kalpana Soren Bokaro Jharkhand JMM