logo

भव्य द्वार के साथ और भव्य होगी रांची की रथ यात्रा,  CM हेमंत ने किया बड़ा ऐलान

CMRATH.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा को और भव्य बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जायेगा। वे रथ यात्रा में राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस ऐतिहासिक आयोजन को और अधिक मजबूती और भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। रथ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल का इस पावन आयोजन में शामिल होना सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार रांची की इस ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास करेगी।

Tags - Hemant Soren Ranchi Rath Yatra Jagannath Temple Santosh Gangwar Jharkhand