रांची
झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से इस मुलाकात में उन्होंने कोडरमा के हजारों छात्र-छात्राओं को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हस्तांतरित कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री से सकारात्मक पहल की उम्मीद
वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विश्वास जताई कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर मुख्यमंत्री सकारात्मक पहल करेंगे। इस मुलाकत के दौरान राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी CM हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
