logo

आज फिर दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बंधाया ढाढ़स

आज फिर दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बंधाया ढाढ़स

द फॉलोअप डेस्क, रांची: 

अपने औलाद को खोने का दुख किसी भी परिवार के लिए असहनीय होता है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपनी छोटी बेटी के खोने से बदहवास हैं। उनका पूरा परिवार गहरे शोक से गुजर रहा है। दीपिका पांडेय सिंह को ढाढ़स देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को भी उनके आवास गए। सीएम हेमंत सोरेन करीब एक घंटे तक वहां रुके और परिजनों के साथ समय बिताया. सांत्वना दी. समझाया. कहा कि नियती के सामने सभी मजबूर हैं।

अर्जुन मुंडा, नवीन जायसवाल और अनंत ओझा भी पहुंचे

बता दें कि बुधवार देर रात जमशेदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री की बड़ी बेटी भी ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट आई हैं। इस समय परिवार के लोग पीड़ा की पराकाष्ठा से गुजर रहे हैं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का गुरुवार को रांची में अंतिम संस्कार किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को भी अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व विधायक अनंत ओझा समेत कई नेता भी शुक्रवार को दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की।

Tags - Hemant Soren Deepika Pandey Singh road accident daughter’s death