logo

चाईबासा दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर दोषी को कठोर सजा दिलाएं हेमंत- बाबूलाल मरांडी

BABULAL30.jpg

रांची 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म और फिर ईलाज के दौरान उसकी मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।  मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा करने में असफल है। यह सरकार महिला सम्मान का केवल दिखावा ढोंग करती है। मरांडी ने कहा कि चाईबासा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना और ईलाज के दौरान पीड़िता के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। कहा कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ हैवानियत की हदें पार हो चुकी है। ऐसे जघन्य कृत्य को रोकने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार अपनी नाकामी छुपाने में लगी हुई है।

 मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की पहल करें। साथ ही, महिला मंत्री, पुलिस पदाधिकारी और कल्याण विभाग के निदेशक को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने और उचित सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित करें।


 

Tags - Babulal marandi Babulal marandi News Babulal marandi latest News